इस्पात नगरी बर्नपुर में चूल्हों की बढ़ने लगी है मांग

हर दिन चूल्हा बनाने का मिल रह ऑर्डर
इस्पात नगरी बर्नपुर में चूल्हों की बढ़ने लगी है मांग
Published on

बर्नपुर : एलपीजी गैस की किल्लत और बढ़ी हुई कीमतों को लेकर शहर में ग्राहकों का गुस्सा फूट पड़ा है और लोग पुराने रिवाज का उपयोग करने लगे हैं। गौरतलब है कि शहर में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें और कालाबाजारी के कारण हाहाकार मचा है, जिससे जनता परेशान होकर चूल्हे की ओर रुख अपना रही है। इसी क्रम में बर्नपुर इस्पात नगरी में चूल्हे की मांग बढ़ने लगी है, जिससे जो दुकानदार एक समय में खाली बैठता था, वह अब चूल्हा बनाने में व्यस्त रहने लगा है और उनके पास खाना खाने तक का समय नहीं है।

क्या कहा लोगों ने

दुकान पर चूल्हे बनवाने आये लोगों ने कहा कि खाली गैस सिलेंडर लेकर सड़क पर प्रदर्शन करने के बाद भी लोगों को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहा है। एलआईसी मोड़ के पास गैस एजेंसी के सामने स्थानीय निवासियों ने काफी खाली सिलेंडर के साथ सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। 20 से 25 दिन की बुकिंग के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल रहा है। इतना ही नहीं, फोन करने पर एजेंसी वाले फोन भी नहीं उठा रहे है। ऐसे में थक-हारकर चूल्हे की ओर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। वहीं दुकानदार सुकुमार प्रमाणिक ने कहा कि लोगों की मांग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है और वे करीब 300 चूल्हे बना चुके हैं और आज 10 चूल्हे का ऑर्डर मिला है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in