भाजपा ने रवींद्र जंयती का किया पालन

दिया आपसी भाईचारे का संदेश
भाजपा ने रवींद्र जंयती का किया पालन
Published on

बर्नपुर : बर्नपुर शांतिनगर मोड़ पर भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से रवींद्र जंयती का पालन किया गया। गौरतलब है कि 165वीं रवींद्र जयंती (25 बैशाख) के मौके पर सभी लोगों ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के फोटो पर माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष कन्हैया कुमार उर्फ पप्पू ने कहा कि आज पूरे बंगाल सहित देशभर में 165वीं रवींद्र जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इस अवसर पर साहित्य, संगीत और मानवतावाद में उनके अमिट योगदान को याद किया जा रहा है। आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में एक अलग खुशी है और यह पहल वार्ड 80 में पहली बार की गई है। इस मौके पर रूबी गुप्ता, स्वपन साहा, डोमन यादव, देवर्पति रॉय, श्रीकांत तिवारी, अनू राम, बूद्धदेव पॉल, कंचन साव, जवाहर लाल तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in