जिले में 15 हजार पौधारोपण करने का लक्ष्य - मंत्री अग्निमित्रा पाल

पीएम ने राज्य में 1 करोड़ 10 लाख पौधे लगाने का दिया निर्देश
जिले में 15 हजार पौधारोपण करने का लक्ष्य - मंत्री अग्निमित्रा पाल
Published on

आसनसोल : विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर एक पौधा मां के नाम लगाने का आह्वान किया है। इसके तहत पूरे राज्य में 1 करोड़ 10 लाख पौधारोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पश्चिम बर्दवान जिले में आगामी वर्ष मार्च तक 15 हजार पौधारोपण करने की शपथ ली गई। राज्य के सभी विधायकों को 1000 पौधे पीएम की ओर से मुहैया करवाये गये हैं। उक्त बातें नगर निगम विकास और महिला तथा बाल कल्याण विभाग मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कही। वे शुक्रवार की सुबह शहर के विवेकानंद सरणी स्थित आरके मिशन आश्रम परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपण करने के मौके पर बोल रही थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी विधायकों को 1 हजार पौधे आवंटित किये हैं। पौधों को मां की तरह सेवा करने के लिए सही जगह पर लगाने को कहा है। पौधों को पानी व धूप के साथ जानवरों से बचाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही। पौधों से फल, फूल सहित शुद्ध वायु की प्राप्ति होती है। पौधे लगाने से वायु प्रदूषण से राहत मिलती है। जिलाधिकारी एस पोन्नमबलम ने कहा कि जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज सहित विभिन्न जगहों पर पौधारोपण अभियान चलाकर पौधारोपण को बढ़ावा दिया जाएगा। मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने कहा कि मैथन इलाके में काफी संख्या में पेड़ों की कटाई की गई है जिसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर आसनसोल दक्षिण के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, जिला नेता कृष्णा प्रसाद, आरके मिशन आश्रम के सचिव स्वामी सौमात्मानंदजी महाराज सहित व्यापक संख्या में प्रशासनिक अधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता तथा आरके मिशन के महाराज उपस्थित थे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in