जरूरतमंद बच्चों में बांटी गई पाठ्य सामग्री

आसनसोल ब्रदरहुड वेलफेयर सोसाइटी जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा करती आ रही है
जरूरतमंद बच्चों में बांटी गई पाठ्य सामग्री
Published on

आसनसोल : आसनसोल ब्रदरहुड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कोड़ापाड़ा हनुमान मंदिर में जरूरतमंद बच्चों को भोजन कराया गया एवं पाठ्य सामग्री बांटी गई। गौरतलब है कि आसनसोल ब्रदरहुड वेलफेयर सोसाइटी पिछले कई वर्षों से समाज के जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा करती आ रही है। इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष कौशिक मजूमदार ने कहा कि यह संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य और भोजन उपलब्ध कराने जैसे क्षेत्रों में सक्रिय है। आज के कार्यक्रम में 70 बच्चों को भोजन कराया गया एवं उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने के लिए पाठ्य सामग्री दी गई। इस मौके पर सोसाइटी के अध्यक्ष प्रशांत चक्रवर्ती, सचिव परमिता मजूमदार, हिमालय बोस, मिनाझी पॉल, निवेदिता दत्ता, सौमेन सेन, काकोली कुंडू, कृष्णेंदु मैत्रो और तुहीन मजूमदार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in