ADPC क्षेत्र में नाका चेकिंग के दौरान कई मामले हुए दर्ज

ADPC क्षेत्र में 30 जगहों पर चल रही है नाका चेकिंग/MV एक्ट के तहत 45 मामले हुए दायर
ADPC क्षेत्र में नाका चेकिंग के दौरान कई मामले हुए दर्ज
Published on

आसनसोल : 2026 विधानसभा चुनाव को देखते हुये आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट इलाके में 30 स्थानों पर नाका चेकिंग लगाये गये हैं। गौरतलब है कि यह कार्रवाई चुनावी आचार संहिता के मद्देनजर चल रही नियमित निगरानी के दौरान की गई। संदिग्ध गतिविधि के आधार पर वाहन को रोका गया और तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में नकदी सहित अन्य सामग्री बरामद हुई। वहीं पुलिस और प्रशासन द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। वहीं रात 10 बजे से 2 बजे के बीच पुलिस कमिश्नर की देख-रेख में कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विभिन्न इलाकों में रात में छापेमारी की जा रही है। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, उपद्रवियों, फरार अपराधियों और संदिग्ध तत्वों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की जा रही है और साथ में नाका चेकिंग भी तेज कर दी गई है। इस कार्रवायी के दौरान विशिष्ट मामलों में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एहतियाती कदम के तौर पर 276 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 46 वारंट तामील किए गए हैंं। वहीं कई लाख रुपये जब्त किए गए हैं। साथ ही 157 लीटर शराब जब्त की गई है। जुए की विभिन्न घटनाओं में 19,267 रुपये जब्त किए गए हैं और और MV एक्ट के तहत 45 मामले दायर किए गए हैं।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in