गुरु तेगबहादुरजी के 350वें शहादत दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

गुरु तेगबहादुरजी के 350वें शहादत दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन
Published on

रानीगंज : रानीगंज गुरुद्वारा के तत्वावधान में गुरु तेगबहादुर जी के 350वें शहादत दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 30 नवंबर को गुरु तेगबहादुरजी के 350 वें शहादत दिवस पर शिशुबगान मैदान में गुरुवाणी पाठ, लंगर एवं इसी दिन शहर में नगर कीर्तन निकाला जाएगा। रानीगंज गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का कहना है कि गुरु तेगबहादुरजी का यह 350 वां शहादत दिवस है, इसलिए वे लोग बारी-बारी से कई कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। गुरुवार को रानीगंज लायंस क्लब के सभाकक्ष में गुरु तेगबहादुरजी पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। इस संगोष्ठी में सभी वक्ताओं ने गुरु तेगबहादुरजी के बलिदानों पर अपने विचार रखे कि किस तरह उन्होंने हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में ज्ञानी परमपाल सिंह सवरा, रानीगंज टीडीबी काॅलेज की प्रोफेसर डाॅ. सबेरा खातून हेना, रांची से आए प्रोफेसर हरविंदर बीर सिंह, राज्य हिन्दी अकादमी के सदस्य मनोज यादव, गुरविंदर सिंह समेत अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in