6 वां वाको इंडिया वेस्ट बंगाल स्टेट किक-बॉक्सिंग चैंपियनशिप का चयन समारोह

110 बच्चों को दिए गए सर्टिफिकेट
6 वां वाको इंडिया वेस्ट बंगाल स्टेट किक-बॉक्सिंग चैंपियनशिप का चयन समारोह
Published on

आसनसोल : आसनसोल मुर्गासाल स्थित साव भवन में पश्चिम बर्दवान किक-बॉक्सिंग होम पॉइंट द्वारा राज्य चयन का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि पश्चिम बर्दवान किक-बॉक्सिंग होम प्वाइंट के द्वारा 6 वां वाको इंडिया वेस्ट बंगाल स्टेट किक-बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए राज्य चयन का आयोजन किया गया। चयन प्रक्रिया के लिए राज्य सचिव विश्वनाथ रॉय की तरफ से कार्तिक हलदार आये थे, जिन्होंने खिलाड़ियों का चयन किया। पश्चिम बर्दवान किक-बॉक्सिंग होम प्वाइंट के सचिव गणेश प्रसाद ने कहा कि हमारे बच्चे खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन फंडिंग की कमी की वजह से कई बार हमारे खिलाड़ी इवेंट में भाग नहीं ले पाते हैं। वहीं सभी से अपील है कि खिलाड़ियों को समर्थन दिया जाए ताकि वह राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पश्चिम बर्दवान का नाम रोशन कर सकें। आगे बताया कि कार्यक्रम के दौरान जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है, उनके नाम तनीषा बर्नवाल, अंजलि गुप्ता, अंघा वर्मा, मरियम खान, शिखा प्रसाद, सौभिक चक्रवर्ती, जश अग्रवाल, केशव पासवान, अरशान आलम, शोर्य साव, लक्ष्या सोनी, वर्षा हाजरा, राकेश कुमार मंडल, श्रीपर्णा रायचौधरी, शौर्य मिश्रा, सोमनाथ दत्ता, नंदन कुमार सिंह, शाम धीबर सहित 10 और बच्चों का भी चयन किया गया है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in