सेल-आईएसपी ने अवैध कब्जे वाले क्वार्टर पर चिपकाया कोर्ट का नोटिस

D टाइप के कई क्वार्टर पर चिपकाया गया नोटिस
नोटिस चिपका कर निकलते अधिकारी
नोटिस चिपका कर निकलते अधिकारी
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : सेल-इस्को स्टील प्लांट, बर्नपुर के नगर सेवा विभाग ने बर्नपुर स्थित क्वार्टर नंबर D-12/3 एवं अन्य क्वार्टर पर न्यायालय के अधिकार क्षेत्र वाला नोटिस चिपका दिया है। नगर सेवा विभाग की ओर से जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यह क्वार्टर SAIL-ISP की संपत्ति है। इस परिसर को टाउन सर्विसेज विभाग द्वारा विधिवत रूप से आवंटित किया गया था, लेकिन वर्तमान में इस पर अवैध कब्जा है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि इस संपत्ति पर अवैध कब्जा, अनधिकृत प्रवेश या किसी भी तरह का हस्तांतरण पूरी तरह गैरकानूनी है। यदि कोई व्यक्ति इस परिसर में प्रवेश करता है या कब्जा करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ लोक परिसर (अनधिकृत कब्जाधारियों की बेदखली) अधिनियम, 1971 की धारा 5 एवं अन्य लागू प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नोटिस लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि जब तक न्यायालय का अगला आदेश नहीं आता, तब तक इस परिसर में किसी भी तरह का प्रवेश या कब्जा न करें।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News