रन फॉर योगा एवं वाक फॉर योगा का आयोजन

स्वास्थ्य, कल्याण और योग की भावना के लिए आयोजन
रन फॉर योगा एवं वाक फॉर योगा का आयोजन
Published on

आसनसोल : 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पोलो ग्राउंड में रन फॉर योगा एवं वाक फॉर योगा- 2026 का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि योग द्वारा शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने एवं स्वास्थ्य, कल्याण और योग की भावना के लिए एकजुट होने को लेकर एक आयोजन किया गया था। मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला के उपाध्यक्ष दिवाकर शर्मा ने कहा कि रन फॉर योगा एवं वाक फॉर योगा द्वारा एवं नियमित अभ्यास से शरीर में लचीलापन बढ़ता है और तनाव कम होता है। इसके साथ ही, हृदय स्वास्थ्य में सुधार, बेहतर नींद और इम्युनिटी मजबूत होती है। आगे कहा कि योगा एक ऐसी साधना है, जो संपूर्ण जीवनशैली को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। इस मौके पर श्रीकांत सिंह, मनीष बर्नवाल, बच्चू भंडारी, करीदा भारती सहित संगठन के सभी सदस्य मौजूद थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in