रोटरैक्ट क्लब का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

6 नए सदस्यों को रोटरैक्ट क्लब ऑफ आसनसोल में शामिल किया गया
रोटरैक्ट क्लब का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
Published on

आसनसोल : रोटरैक्ट क्लब ऑफ आसनसोल का 12वां शपथ ग्रहण समारोह आसनसोल क्लब में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।। रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए सिद्धार्थ तोदी ने अध्यक्ष और शुभम बगड़िया ने सचिव के रुप मे कार्यभार संभाला। बता दें कि इस खास मौके पर क्लब ने सामुदायिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एक स्थानीय वृद्धाश्रम को ऑक्सीजन सिलेंडर दान किया। साथ ही समारोह में 6 नए सदस्यों को भी रोटरैक्ट क्लब ऑफ आसनसोल में शामिल किया गया, जिससे टीम में नए टैलेंट का स्वागत हुआ। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी क्लब ऑफ आसनसोल के अध्यक्ष प्रियंक जानी, क्रिस्टोफर टिग्गा, ज्योत्सना चटर्जी, सहित दुर्गापुर, उबंरा और रानीगंज रोटरैक्ट क्लबों के प्रतिनिधी मौजूद थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in