शास्त्री नगर में खूंटी पूजा के साथ छठ महापर्व की तैयारियां शुरू

श्रद्धालुओं में उत्साह
खूंटी पूजन करते श्रद्धालु
खूंटी पूजन करते श्रद्धालु
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर: शास्त्री नगर छठ पूजा कमेटी की ओर से मंगलवार को विधि-विधान के साथ हनुमान मंदिर ग्राउंड में खूंटी पूजा किया गया। खूंटी पूजा के साथ ही इस वर्ष के छठ महापर्व की औपचारिक तैयारियां शुरू हो गईं। बता दें कि पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खूंटी पूजा कराई। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि खूंटी पूजा के बाद अब छठ घाट का बना कर सूर्य भगवान का मूर्ति स्थापित किया जाएगा। साफ-सफाई, सजावट, लाइटिंग और पेयजल की व्यवस्था का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। पूजा देखने आने वाले व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। शास्त्री नगर में छठ पूजा का आयोजन पिछले कई वर्षों से बड़े ही धूमधाम से किया जाता है। कमेटी का कहना है कि हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है, इसलिए तैयारियां भी उसी हिसाब से की जा रही हैं। पप्पू साव ने कहा कि खूंटी पूजा छठ महापर्व की शुरुआत का प्रतीक है। हम चाहते हैं कि हर व्रती पूरी श्रद्धा और सुविधा के साथ पूजा कर सके। इसके लिए कमेटी के सभी सदस्य दिन-रात लगे हुए हैं। इस मौके पर भाजपा राज्य कार्यकारणी सदस्य पवन कुमार सिंह, आसनसोल साउथ मंडल -2 के अध्यक्ष रामानंद साह, चंदन साव, ब्रह्मदेव साव, बाबू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News