नाका चेकिंग में पुलिस ने विदेशी करेंसी किया जब्त

सभी पहलुओं की हो रही जांच
नाका चेकिंग में पुलिस ने विदेशी करेंसी किया जब्त
Published on

आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिला में 23 अप्रैल को होने वाला चुनाव से पहले पूरे पश्चिम बर्दवान जिला में नाका चेकिंग बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में आसनसोल काली पहाड़ी मोड़ के पास नाका चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गौरतलब है कि आसनसोल साउथ थाना के कालीपहाड़ी मोड़ पर नाका चेकिंग के दौरान एक कार से भारी मात्रा में देसी और विदेशी करेंसी बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोलकाता से आसनसोल आ रही एक चारचक्का को संदिग्ध लगने पर रोका गया। कार की तलाशी लेने पर करीब 400 US डॉलर और 6280 दुबई दिरहम बरामद हुए। साथ ही करीब 1.08 लाख भारतीय रुपये भी जब्त किए गए। पुलिस का कहना है कि हर गाड़ी और संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। यह खास ऑपरेशन गैर-कानूनी लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग को रोकने के लिए है। वहीं पुलिस पता लगाने में जुट गई है कि रुपये कहां से लेकर कहां ले जाया जा रहा था और इस्तेमाल किस काम में होना था। मौके पर नाका चेकिंग के इंचार्ज पुलिस अधिकारी जयंत सरकार ने कहा कि हर दिन की तरह नाका चेकिंग हो रही थी। उसी समय कोलकाता की तरफ से एक कार आई। तलाशी के दौरान विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद हुई। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस मौके पर साउथ थाना के आईसी विश्वजीत हलदार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in