बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन

प्रदर्शन के कारण जीटी रोड पर लगा जाम
बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन
Published on

आसनसोल : आसनसोल में बुधवार को आये तेज आंधी-तूफान ने जन-जीवन को काफी नुकसान पहुंचाया। बता दें कि तूफान के कारण जहां एक ओर भारी नुकसान हुआ तो वहीं दूसरी ओर बिजली संकट ने लोगों की काफी परेशानी को बढ़ा दी थी। बुधवार शाम आए तूफान के बाद से शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप थी। वहीं जब गुरुवार दोपहर तक जब बिजली की आपूर्ति नहीं हुई, तो लोगों का सब्र जवाब दे गया। बिजली आपूर्ति ठप होने के खिलाफ महिला कल्याण स्कूल के सामने जीटी रोड पर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। विरोध के दौरान टायर जलाकर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया गया। सड़क जाम के कारण जीटी रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया, तब जाकर यातायात सामान्य हुई।

तूफान ने मचाई तबाही

बुधवार आये तूफान ने शहर के विभिन्न इलाकों में काफी तबाही मचाई। स्थानीय निवासी रबिउल इस्लाम ने बताया कि महिला कल्याण स्कूल और बोतल मस्जिद के बीच तूफान में एक बड़ा पेड़ टूटकर गिर गया, जो बिजली के खंभे पर जा गिरा और शाम 5 बजे से पूरे इलाके की बिजली बंद हो गई। वहीं बिजली नहीं आने से स्थानीय लोग परेशान होकर सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो गये।

लापरवाही का लगा आरोप

लोगों का कहना है कि बिजली विभाग को कई बार सूचना दी गई। इसके बावजूद गुरुवार सुबह तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, न ही पेड़ हटाये गये और न ही बिजली बहाल करने का काम शुरू हुआ। इसी लापरवाही के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया। रबिउल इस्लाम ने आरोप लगाया कि सरकार जनता की सुविधा के लिए करोड़ों खर्च कर रही है लेकिन कुछ अधिकारियों की लापरवाही से पूरी व्यवस्था बदनाम हो रही है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in