नाग पंचमी के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन

उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
नाग पंचमी के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : बर्नपुर के नर्सिंग बांध स्थित प्रसिद्ध शेषनाग मंदिर में नाग पंचमी के उपलक्ष्य पर सोमवार को भंडारे का आयोजन किया गया। बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई थी, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आसनसोल दक्षिण की विधायक और मंत्री अग्निमित्रा पॉल पहुंचीं। उन्होंने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और सभी को नाग पंचमी की शुभकामनाएं दीं। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शेषनाग मंदिर सोशल वेलफेयर कमेटी के सचिव विजय कुमार, अध्यक्ष नरेश हेला, कोषाध्यक्ष प्रेम हेला, कमेटी एडवाइजर अनमोल सिंह , शंकर प्रसाद हेला, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in