भीषण गर्मी में रक्तदान शिविर का आयोजन

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की मदद करने की एक पहल
भीषण गर्मी में रक्तदान शिविर का आयोजन
Published on

बर्नपुर : बर्नपुर टाउन पूजा समिति द्वारा बर्नपुर बारी मैदान परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि भीषण गर्मी को देखते हुये बर्नपुर टाउन पूजा समिति ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जहां स्वेच्छा से लोगों ने रक्तदान किया। मौके पर बर्नपुर टाउन पूजा समिति के सचिव उज्ज्वल माजी ने कहा कि बर्नपुर सोशल वेलफेयर कमेटी वॉलंटरी ब्लड डोनर्स के सहयोग से इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, जहां 11 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया है। आगे कहा कि हर साल गर्मी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है ताकि जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में कुछ सहायता मिल सके और लोगों की जिंदगी बचाई जा सके। इस मौके पर रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रबीर धर, बर्नपुर टाउन पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शिव शंकर चक्रवर्ती, तरुण बनर्जी, सलाहकार सुमन गुहाठाकुरता, सोमनाथ पॉल, बबलू आकुली, बिप्लव माजी, गजेंद्र तिवारी, कौस्तव बनर्जी, मैनाक माजी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in