अब व्यापार में न्यू टेक्नोलॉजी को मिलेगा बढ़ावा : अध्यक्ष

आसनसोल मर्चेंट्स चैंबर की AGM संपन्न/संदीप ड्रोलिया बने अध्यक्ष
अब व्यापार में न्यू टेक्नोलॉजी को मिलेगा बढ़ावा : अध्यक्ष
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की वार्षिक आम बैठक शनिवार को आसनसोल क्लब लिमिटेड के मेन हॉल में संपन्न हुई। गौरतलब है कि बैठक में वर्षभर के कार्यों का लेखा-जोखा पेश किया गया और सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। संदीप ड्रोलिया को अध्यक्ष, नवीन अग्रवाल को सचिव, निशांत शेठ को संयुक्त सचिव, पीयूष दारुका को कोषाध्यक्ष, सात्विक लाल को उपाध्यक्ष-1 और इंदर पाल सिंह को उपाध्यक्ष-2 चुना गया। बोर्ड सदस्य के रूप में अभय जयंत, अजय मखारिया, अनिर्बान दावन, अंकित खैतान, प्रियंक जानी, किशन गोस्वामी, अभिरूप रुद्र, दिलीप तोडी, राहुल शेठ, रौनक जालान, संजोग भरारा और अविनोव केशरी का चयन हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप ड्रोलिया ने सबसे बड़ा ऐलान किया कि अब आसनसोल के व्यापार में न्यू टेक्नोलॉजी को प्रमोट किया जाएगा। आगे कहा कि डिजिटल बिलिंग, ऑनलाइन मार्केटिंग, डिजिटल पेमेंट, ई-कॉमर्स, आधुनिक सॉफ्टवेयर और AI जैसी तकनीक को हर व्यापारी तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा, छोटा हो या बड़ा व्यापारी, सबको टेक्नोलॉजी का फायदा मिलना चाहिए। इससे व्यापार तेज होगा और खर्च कम होगा। वहीं पूर्व अध्यक्ष हीरेन ब्यास ने कहा कि चैंबर की ओर से जल्द ही व्यापारियों के लिए डिजिटल ट्रेनिंग, वर्कशॉप और सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। युवा व्यापारियों को आगे लाना और नए उद्योगों को बढ़ावा देना भी उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना और उनका समाधान कराना भी नई टीम का मुख्य काम होगा। इस मौके पर आसनसोल मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सदस्य मौजूद थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News