
बर्नपुर : नेताजी सुभाष क्रीड़ा और सांस्कृतिक परिषद बर्नपुर की तरफ से त्रिवेणी मोड़ स्थित संप्रीति भवन में सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया गया। नेताजी सुभाष क्रीड़ा और सांस्कृतिक परिषद बर्नपुर के कन्वेनर अशोक रुद्र के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10 और 12 के 215 मेधावी छात्र-छात्राओं, युवा खेल प्रतिभाओं, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, क्लबों एवं सांस्कृतिक हस्तियों को सम्मानित किया गया। नेताजी सुभाष क्रीड़ा और सांस्कृतिक परिषद की तरफ से कार्यक्रम का यह 15वां वर्ष था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस मौके पर यहां विभिन्न विशिष्ट व्यक्तियों और संस्थाओं को भी उनके कार्यों और सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थति सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि हर बच्चे के अंदर कोई न कोई प्रतिभा होती है। वे अपनी प्रतिभा को पहचानें और उसी क्षेत्र में आगे बढ़ें। एक दिन वे अपने मुकाम पर जरूर पहुंच जायेंगे और अपने माता पिता के साथ अपने इलाके का नाम रौशन करेंगे। मौके पर मौजूद आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय ने कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी है। उन्होंने अशोक रूद्र और नेताजी सुभाष क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद की पिछले 14 वर्षों से इस तरह से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सराहना की।
मौके पर इनकी रही उपस्थिति
आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, मेयर बिधान उपाध्याय, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर वशिमुल हक, तृणमूल राज्य सचिव शिवदासन दासू, एमएमआईसी गुरदास चटर्जी, मानस दास, सुब्रत अधिकारी, बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, पार्षद अशोक रूद्र, गुरमित सिंह, राकेश शर्मा, कहकशां रियाज, सोना गुप्ता, सीमा मंडल, कंचन मुखर्जी, श्रावणी विश्वास, समित माजी, डॉ. फाल्गुनी मुखर्जी, प्रिंसिपल सुशील कुमार सिन्हा, प्रो. बीरू रजक, अभिनव मुखर्जी, पुर्णेंदु चौधरी, सुरजीत सिंह मक्कड़ एवं समाजसेवी, विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के प्राचार्य, खिलाड़ी, विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे।