सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अंडाल एयरपोर्ट को दी अत्याधुनिक एम्बुलेंस की सौगात

सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अंडाल एयरपोर्ट को दी अत्याधुनिक एम्बुलेंस की सौगात
Published on

अंडाल : सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को अंडाल (दुर्गापुर) एयरपोर्ट को अत्याधुनिक एम्बुलेंस की सौगात दी। एम्बुलेंस की चाबी एयरपोर्ट डायरेक्टर कैलाश मंडल को सौंपते हुए उन्होंने कहा कि अंडाल एयरपोर्ट पर प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों की आवाजाही है। मेडिकल इमरजेंसी के वक्त यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह एम्बुलेंस प्रदान किया। जिला अधिकारी एस पोन्नमबलम ने कहा कि एमपीलेड फंड से यह एम्बुलेंस एयरपोर्ट प्रबंधन को सौंपा गया। इस एम्बुलेंस पर 21 लाख रुपये की लागत आई है। एम्बुलेंस प्रदान करने की प्रक्रिया में सरकारी नियमों का पालन किया गया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर कैलाश मंडल ने सांसद एवं जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि यह कदम एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस अत्याधुनिक एम्बुलेंस को क्रिटिकल केयर एम्बुलेंस में परिवर्तित किया जायेगा। इस अवसर पर बीएपीएल के वाइस प्रेसिडेंट (बिजनेस डेवलपमेंट) सुमन रे, बीडीओ देवांजन दत्ता व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in