मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने नारियल फोड़ मां दुर्गा का किया आह्वान

मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने नारियल फोड़ मां दुर्गा का किया आह्वान
Published on

बर्नपुर : बर्नपुर मस्जिद रोड स्थित नेताजी स्पोर्टिंग क्लब के 56वें दुर्गापूजा को लेकर खूंटी पूजन किया गया। पूरे रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रों के जाप के साथ खूंटी पूजन किया गया। मौके पर राज्य की शहरी विकास व नगर पालिका कार्य विभाग की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने नारियल फोड़कर मां दुर्गा का आह्वान किया। मंच से दुर्गापूजा करने वाले सभी पंडाल कमेटी आयजकों एवं क्लबों को उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा में बनने वाले पंडालों में किसी तरह का प्लास्टिक का उपयोग न करें एवं पूरे इको फ्रेंडली तरीके से पंडाल का निर्माण करवाया जाये। साथ ही कहा कि मूर्ति बनाने में किसी रसायन का प्रयोग न करें एवं प्रशासन के दिशा-निर्देश के अनुसार चलें। साथ ही कहा कि इस बार सबसे बेहतरीन पंडाल बनाने वाले एवं नियम का पालन करने पर प्रथम स्थान आने वाले पंडाल आयोजक को नगर विकास विभाग की तरफ से पुरस्कृत किया जायेगा। इस मौके पर नेताजी स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, सचिव शिव कुमार राम, महासचिव अमित कुमार सिंह, पेट्रॉन दीपक तोदी, उपाध्यक्ष शंभू अग्रवाल, रणवीर साहा, दिलीप धर, प्रदीप माजी, सपन पात्र, रहिश आलम, सरोज सिंह, बबन विश्वास, नरेंद्र सिंह, राज कुमार सिंह, भोला सिंह, मून बनर्जी सुरजीत सिंह मक्कड़, बुंबा मुखर्जी भाजपा नेता पवन सिंह, चंदन साव, कन्हैया कुमार. यूनियन के प्रतिनिधि सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद थे।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in