रेलपार क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक के साथ बैठक

क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई
रेलपार क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक के साथ बैठक
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल उत्तर विधानसभा के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी का रेलपार क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के इमाम और स्थानीय लोगों ने उनके कार्यालय में भव्य सम्मान किया। बैठक कर विधायक को फूलों का गुलदस्ता और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, बिजली तथा अन्य जनहित से जुड़े विषय प्रमुखता से उठाए गए। बैठक में मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास संबंधी मांगों को विधायक के सामने रखा। मौके पर विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति के तहत सभी लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को और तेज करना हमारा लक्ष्य है। सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in