नशे के बड़े अवैध कारोबार का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप व नशीली गोलियां बरामद
जानकारी देते डीएसपी अरुनाभ दास
जानकारी देते डीएसपी अरुनाभ दास
Published on

बांकुड़ा : बांकुड़ा सदर थाना की पुलिस ने बीती रात शहर के केथरडांगा इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली दवाएं जब्त कर नशे के इस अवैध नेटवर्क के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गोपनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि केठारडांगा निवासी जाकिर भुइयां नामक व्यक्ति के घर में बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों का स्टॉक छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर उसके घर की तलाशी ली। तलाशी अभियान के दौरान अभियुक्त के घर से 100 मि.ली. वाली 22 बोतलें प्रतिबंधित कफ सिरप और 3,340 नशीले टैबलेट बरामद किये गये। पुलिस ने मौके से ही जाकिर भुइयां को गिरफ्तार कर लिया।

शहर के विभिन्न इलाकों में होती थी सप्लाई

जांच अधिकारियों के अनुसार, जाकिर भुइयां अपने घर को अवैध भंडारण केंद्र (स्टॉक पॉइंट) के रूप में इस्तेमाल करता था और वहीं से बांकुड़ा शहर के अलग-अलग हिस्सों में इन नशीले पदार्थों की आपूर्ति करता था। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने केथरडांगा इलाके के एक अन्य मकान से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया था। उस घटना के कुछ ही दिनों भीतर यह दूसरी बड़ी सफलता है।

रिमांड पर लेकर नेटवर्क खंगालेंगे

बांकुड़ा जिला पुलिस के DSP (डी एंड टी) अरुणाभ दास ने स्पष्ट किया है कि गिरफ्तार अभियुक्त को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि इस अवैध तस्करी गिरोह में शामिल अन्य नेटवर्क और सहयोगियों का पता लगाया जा सके।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in