

आसनसोल : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय (केवि) आसनसोल ने प्राचार्य अमित कुमार दास के कुशल नेतृत्व में शैक्षणिक सत्र 2025-26में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस परीक्षा का उदेश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, सभ्यता, इतिहास, नैतिक मूल्यों,अध्यात्मिकता परंपराओं तथा राष्ट्रीय चेतना के प्रति जागरूकता विकसित करना है। विद्यालय के विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय को भी जिले में प्रथम स्थान पाने के लिए प्रशस्ति -चिन्ह प्रदान किया गया। यह सम्मान विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सांस्कृतिक मूल्यों के सरंक्षण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति सतत प्रयासों का प्रमाण है। प्राचार्य अमित कुमार दास ने सभी सफल विद्यार्थियों पलक सिंह,चित्रा मंडल, अदिति, श्रेया प्रसाद,खुशी कुमारी,प्राची कुमारी, जह्नवी, प्रेमांजलि,यश कुमार, प्रियांशी,आर्यन अर्पित को स्वर्ण पदक और प्रमाण पत्र प्रदान कर, उन्हें बधाई दी। प्राचार्य ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन का सामुहिक परिणाम है। विद्यालय केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति,नैतिक मूल्यों और राष्ट्रप्रेम के संस्कारों के विकास के लिए भी निरंतर कार्यरत है। विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बनेगी।