WBTWB में पश्चिम बर्दवान से जगदीश बागड़ी नियुक्त

5-6 सदस्यों की एक जिला सब-कमेटी बनाने का निर्देश
WBTWB में पश्चिम बर्दवान से जगदीश बागड़ी नियुक्त
Published on

आसनसोल : 12 मार्च को राज्यपाल के आदेश के बाद वेस्ट बंगाल ट्रेडर वेलफेयर बोर्ड (WBTWB) का गठन किया गया। गौरतलब है कि WBTWB के अध्यक्ष सुशील पोद्दार को नियुक्त किया गया, साथ ही राज्य सरकार के उद्योग, व्यापार वित्त एवं अन्य विभाग के मुख्य सचिवों को भी इस बोर्ड में नियुक्त किया गया है। वहीं हर जिले से एक प्रमुख चेंम्बर को इस बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। इसी क्रम पश्चिम बर्दवान जिला से साउथ बंगाल फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज( SBFCI) के महासचिव जगदीश बागड़ी को नियुक्त किया गया है। जगदीश बागड़ी ने बताया कि उन्हें निर्देश दिया गया है कि 5-6 सदस्यों की एक जिला सब-कमेटी का गठन करें। आगे बताया कि दो दिनों में जिले के सभी प्रमुख व्यावसायिक संगठनों से बात कर सदस्यों का चयन कर इसकी सूचना राज्य बोर्ड को भेज दी जाएगी। अधिसूचना के अनुसार वर्ष में कम से कम दो बार राज्य स्तर की बैठक होगी। वहीं जिला स्तर पर कम से कम 2 महीने में एक बार बैठक होगी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in