इंटर एरिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट के विजेता बने प्रोशायन व रूपाली

इंटर एरिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट के विजेता बने प्रोशायन व रूपाली
इंटर एरिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट के विजेता बने प्रोशायन व रूपाली
Published on

संजय, सन्मार्ग संवाददाता

अंडाल : सोनपुर बाजारी एरिया की मेजबानी में आयोजित ईसीएल की दो दिवसीय ‘इंटर एरिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2026-27’ शुक्रवार शाम संपन्न हो गया। वीएन कॉलोनी ऑफिसर्स क्लब में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबलों में सोनपुर बाजारी के प्रोशायन चटर्जी और कुनुस्तोरिया की रूपाली मिंज ने बाजी मारी। प्रोशायन ने सिंगल्स के साथ-साथ डबल्स का खिताब भी अपने नाम कर टूर्नामेंट में दोहरा दबदबा बनाया। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 70 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मेंस सिंगल्स में सोनपुर बाजारी एरिया के सहायक प्रबंधक (एमएम) प्रोशायन चटर्जी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं विमेंस सिंगल्स में कुनुस्तोरिया क्षेत्र की मैनेजमेंट ट्रेनी (एचआर) रूपाली मिंज ने शानदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। मेंस डबल्स में झांझरा क्षेत्र के महाप्रबंधक प्रबीर कुमार मंडल और प्रोशायन चटर्जी की जोड़ी ने प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर डबल्स का खिताब जीता।

ईसीएल निदेशक(एचआर) ने विजेताओं को सौंपी ट्रॉफी

समापन समारोह में ईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) गुंजन कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनकी मौजूदगी में फाइनल मुकाबले खेले गए। मुख्य अतिथि ने सिंगल्स, डबल्स, वेटरन और महिला वर्ग के विजेताओं व उप-विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इससे पहले गुरुवार को सोनपुर बाजारी क्षेत्र के महाप्रबंधक एसके झा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया था। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेल से न सिर्फ शारीरिक क्षमता बढ़ती है, बल्कि कार्यस्थल पर टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in