चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च पर पैनी नजर रखने का निर्देश

चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च पर पैनी नजर रखने का निर्देश

अधिकतम खर्च 60 लाख रुपये में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई
Published on

आसनसोल : विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां विभिन्न राजनीति दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं, वहीं जिला प्रशासनिक अधिकारी व ऑब्जर्वर भी कड़ा रुख अपनाते हुए चुनाव शांतिपूर्वक पूरा करने की तैयारी में जुट गए हैं। चुनाव में विभिन्न प्रत्याशियों के खर्च पर पैनी नजर रखने व उन्हें चुनाव आयोग द्वारा गाइड लाइन की उपेक्षा करने पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी मुद्दे पर शुक्रवार को जिला प्रशासनिक कार्यालय के सभागार में चार ऑब्जर्वरों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। जिलाधिकारी एस पोन्नमबलम ने बताया कि आज डिस्ट्रिक्ट इंटेलिजेंट कमेटी की बैठक की गई। इस बैठक में चार ऑब्जर्वरों द्वारा चुनाव के दौरान किस राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशी कितना खर्च कर रहे हैं, इस पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जो भी राजनीतिक दल चुनाव आयोग की नियमों की उपेक्षा करते हैं, उन पर सख्त कार्रवाई करें। वहीं जो दल अवैध कार्य करेंगे, उनकी समस्त सामग्री को जब्त करने का निर्देश दिया गया। सरकारी दीवारों, बिजली खंभे आदि पर दीवार लेखन व पोस्टर लगाना पूर्ण रूप से वर्जित है। उन्होंने बताया कि पिछले चुनाव में प्रत्याशियों को चुनाव के दौरान अधिकतम 60 लाख रुपये खर्च करने का निर्देश दिया गया था जो इस बार खर्च में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। प्रत्याशियों को निर्धारित खर्च से अधिक खर्च करने पर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। मौके पर राज्य के चार ऑब्जर्वर एन पांडेया राज, अनूप कुमार, अजित राय और मनीष कुमार झा के अलावा अतिरिक्त जिलाधिकारी (जिला परिषद) नीतू शुक्ला, आबकारी विभाग, राज्य के जीएसटी विभाग, आयकर विभाग, वन विभाग के अधिकारी व राज्य पुलिस तथा आरपीएफ अधिकारी उपस्थित थे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in