शहीदी दिवस को लेकर जरूरी बैठक

23 मार्च को धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
शहीदी दिवस को लेकर जरूरी बैठक
Published on

आसनसोल : भगत सिंह के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में सिख वेलफेयर सोसाइटी आसनसोल और आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सिख वेलफेयर सोसाइटी कार्यलय में एक विशेष बैठक की गई। गौरतलब है कि यह आयोजन आसनसोल के रविंद्र भवन में किया जाएगा, जिसमें धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल होंगी। संस्था की ओर से सुरजीत सिंह मक्कड़ और जसपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 मार्च को शाम में कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। साथ ही कार्यक्रम में सिख समुदाय की एक विशेष शख्सियत गुरसिख अमनदीप सिंह खिलाड़ी भी शामिल होंगे, जिन्हें स्टील मैन के नाम से जाना जाता है। वे अपने विशेष कौशल का प्रदर्शन करेंगे और युवाओं को प्रेरित करेंगे। इस बैठक में सुरजीत सिंह मक्कड़, जसपाल सिंह, गुरदीप सिंह, हरप्रीत सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in