व्यापार को केंद्रित कर सम्मान समारोह का आयोजन

एसीसीआई ने बीजनेस पर लोगों का कराया ध्यान आकृषित
व्यापार को केंद्रित कर सम्मान समारोह का आयोजन
Published on

आसनसोल : आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसीसीआई) द्वारा एसबी गोराई रोड स्थित एक मैरेज हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गौरतलब है इस सम्मान समारोह में आसनसोल के समस्त व्यवसायी शामिल हुये थे, जहां व्यापार को कैसै बढ़ाना है और व्यापार से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। एसीसीआई के प्रोगाम चेयरमैन सतपाल सिंह कीर एवं सेक्रटरी जनरल बिनोद गुप्ता द्वारा सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। मौके पर आसनसोल नॉर्थ मंडल 2 के अध्यक्ष सुदीप चौधरी ने व्यवसायियों को संबोधित करते हुये कहा कि तृणमूल सरकार के 15 साल में व्यवसायी अपना वयापार सही तरह से नहीं कर पा रहे थे और बाजार में बिजनेस ठप हो रहा था। अब भाजपा की सरकार आ गई है और इस सरकार में समस्त व्यवसायी पूरी तरह स्वतंत्र होकर अपना बिजनेस कर सकते हैं। नये - नये बिजनेश आयेंगे और लोगों को नये प्रोस्पेक्त मिलेगे। इस मौके पर एसीसीआई के अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, डायरेक्टर एंड चीफ एडवाइजर सचिन रॉय, डायरेक्टर एंड को-ऑर्डिनेटर मनोज कुमार साहा, समाजसेवी कृष्णा प्रसाद, मुन्ना अग्रवाल, रंजीत सिंह जौल, राजन बग्गा सहित काफी संख्या में व्यवसायी मौजूद थे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in