रथ यात्रा में उमड़ी ऐतिहासिक भीड़

श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का दिखा अद्भुत संगम
रथ यात्रा में उमड़ी ऐतिहासिक भीड़
Published on

आसनसोल/बर्नपुर : भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की पावन रथयात्रा के अवसर पर पूरे शिल्पांचल में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। आसनसोल एवं बर्नपुर क्षेत्र में विशाल रथ यात्रा को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह रहा। मंदिरों से लेकर प्रमुख मार्गों तक हरे कृष्ण हरे राम और जय जगन्नाथ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। आसनसोल में इस्कॉन द्वारा आयोजित भव्य रथ यात्रा इस्कॉन मंदिर से निकलकर बुधा पेट्रोल पंप, ईस्माइल मोड़, एसडी हॉस्पिटल, मैदाकल मोड़, नुरुद्दीन रोड, जीटी रोड, शनि मंदिर महाबीर मंदिर, बीएनआर, भगत सिंह मोड़, चित्रा मोड़ होते हुये पोलो ग्राउंड में आकर समाप्त हुई, जहां भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा को रख कर पूजा-पाठ शुरु किया गया, जो 24 जुलाई तक चलेगा। बता दें कि इस बार का रथ यात्रा महोत्सव पूरे पश्चिम बर्दवान जिला में एक ऐतिहासिक रथ यात्रा के रूप में देखने को मिला, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पावन अवसर पर अग्निमित्रा पॉल भी रथयात्रा में शामिल हुईं। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ हरिनाम संकीर्तन में भाग लिया और कीर्तन की मधुर धुनों पर भक्तिभाव से नृत्य कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे यात्रा मार्ग में स्वच्छ पेयजल, नि:शुल्क पानी की बोतलों, चिकित्सा सहायता तथा स्वयंसेवकों की विशेष व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद, उद्योगपति विजय शर्मा, पूर्व विधायक तापस बनर्जी, पूर्व चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

बर्नपुर में निकली भव्य यात्रा

बर्नपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। उत्कल सांस्कृतिक परिषद के पदाधिकारी ने बताया कि रथ यात्रा मंदिर से निकलकर गुरुद्वार रोड, बर्नपुर बस स्टैंड, हीरापुर थाना रोड, बारी मैदान, स्टेशन रोड, स्टेशन मोड़, त्रिवेणी मोड़, गुरुद्वारा रोड होते हुये वापस मंदिर में आई। सुसज्जित रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर परिक्रमा पर निकले तो पूरा शहर हरे कृष्ण, हरे राम के संकीर्तन, भजन-कीर्तन और जयघोष से गूंज उठा, जहां हजारों श्रद्धालु रथ को खींचते हुए इस आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा बने। इस मौके पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल, आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, सेल आईएसपी के डीआईसी सुरजीत मिश्रा, ईडी प्रोजेक्ट प्रवीण कुमार, ईडी वर्क्स विपिन कुमार सिंह, ईडी एमएम एसके सिंह, ईडी फाइनेंस आरके सिन्हा, सीजीएम आईसी (एचआर) जीतेंद्र कुमार, सीजीएम आईसी (मैकेनिकल व यूटिलिटी) एसआर दास, जीएमए एस्टेट प्रदीप्तो बनर्जी, उत्कल सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष पीके मिश्रा, सचिव एनके शेठी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in