सरकारी बसों में महिलाओं के लिए फ्री सफर सेवा शुरू

अब महिलाएं बिना किसी किराए के सरकारी बसों में सफर कर सकेंगी
सरकारी बसों में महिलाओं के लिए फ्री सफर सेवा शुरू
Published on

आसनसोल : महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त सफर शुरू होने से पश्चिम बंगाल में महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत हुई है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल राज्य में सरकारी बसों में महिलाओं के लिए फ्री सफर सर्विस शुरू हो गई है। इसका औपचारिक उद्घाटन सोमवार को आसनसोल बस स्टैंड पर किया गया। इस प्रोजेक्ट के तहत अब महिलाएं बिना किसी किराए के सरकारी बसों में सफर कर सकेंगी। हालांकि इस सुविधा को पाने के लिए सफर करते समय एक वैलिड पहचान पत्र दिखाना जरूरी है और यह सुविधा सिर्फ उन महिलाओं के लिए है जो पश्चिम बंगाल की स्थाई निवासी हैं। वहीं उद्घाटन समारोह में डीएम एस पन्नोबलम, आसनसोल नॉर्थ विधानसभा के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, बाराबनी विधानसभा के विधायक अरिजीत रॉय सहित अन्य लोग मौजूद थे। मौके पर विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि चुनाव से पहले महिलाओं से किया गया वादा अब पूरा हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के एम्पावरमेंट और वेलफेयर के लिए लगातार काम कर रही है। आगे बताया कि पश्चिम बंगाल के नवनिर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के प्रयासों से बहुत जल्द सोनार बांग्ला निर्माण का सपना पूरा हो जाएगा। वहीं अरिजीत राय ने कहा कि आज पूरे पश्चिम बंगाल के लिए ऐतिहासिक दिन है भाजपा सरकार द्वारा आज बंगाल की महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया है और उसे कार्यान्वित किया गया, इससे बंगाल की करोड़ों महिलाएं लाभान्वित होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों से जो वादा करती है उसे पूरा करती है, चुनाव से पहले जो भी वादे किए गए थे, एक-एक कर हर वादे को पूरा किया जाएगा।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in