30 साल से पड़ी जर्जर सड़क का हुआ शिलान्यास

ईस्माइल पंप हाउस से लेकर एसबीगोराई रोड तक सड़क का किया जाएगा नवीनीकरण
30 साल से पड़ी जर्जर सड़क का हुआ शिलान्यास
Published on

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के वार्ड 84 स्थित ईस्माइल पंप हाउस से लेकर एसबीगोराई रोड तक की जर्जर सड़क का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया गया। गौरतलब है कि इस जर्जर सड़क का निर्माण आसनसोल नगर निगम द्वारा 13,78,382 रुपये की लागत से किया जा रहा है। मौके पर बोरो चेयरमैन एवं वार्ड 84 के स्थानीय पार्षद डॉ. देवाशीष सरकार ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्य जारी है और जब तक ममता बनर्जी मुख्यमंत्री के रूप में यहां हैं, विकास कार्य रुक नहीं सकता। उन्होंने यह भी कहा कि जिस समय वार्ड 84 में भाजपा का पार्षद था, यहां कोई काम नहीं हुआ, लेकिन तृणमूल पार्षद के आने के बाद से यहां लगातार विकास कार्य हो रहा है और आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह सड़क करीब 30 वर्षों से जर्जर हालत में थी और लोग बार-बार मांग कर रहे थे कि इस सड़क का निर्माण कराया जाए। इसे ध्यान में रखते हुये बुधवार को नगर निगम द्वारा काम का शिलान्यास कर दिया गया। इस मौके पर एमएमआईसी मानस दास, इंजीनियर सरोज झा, डॉ. शबा खान, अताउल्लाह खान, कविता लायक, निपेन चक्रवर्ती, राजू रूईदास, बर्नाली दास सहित काफी संख्या में तृणमूल कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in