

आसनसोल : पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने सोमवार को अपना पहला बजट पेश कर दिया है। बजट में पश्चिम बर्दवान जिला और आसनसोल - दुर्गापुर औद्योगिक क्षेत्र के लिए कई अहम घोषणाएं की गईं हैं। वहीं फॉस्सबेकी के अध्यक्ष सचिन राय ने बजट का स्वागत करते हुये कहा कि 2026-27 का बजट जनता के हितों की रक्षा करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि आसनसोल-दुर्गापुर क्षेत्र में मेट्रो का प्रस्ताव इस बजट का सबसे उल्लेखनीय बिंदु है। साथ ही जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा स्वागत योग्य है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता का आभार जताया। सचिन राय ने कल्याणी में हवाई अड्डा, उत्तर बंगाल में आईआईटी-आईआईएम और अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव को राज्य की अर्थव्यवस्था और शिक्षा के लिए गेम-चेंजर बताया। आगे कहा कि दामोदर नदी पर ब्रिज बनाने की जो बात कही गई थी, उसका प्रस्ताव बजट में नहीं है। आसनसोल स्टेडियम के नवीनीकरण का प्रस्ताव था, उसका भी प्रावधान नहीं दिखा है।