आग ने छीन लिया महिलाओं के प्रशिक्षण का केंद्र

एक घंटे बाद पहुंचा आसनसोल से दमकल वाहन
आग में जलता महिलाओं का प्रशिक्षण केंद्र
आग में जलता महिलाओं का प्रशिक्षण केंद्र
Published on: 

जितेंद्र, सन्मार्ग संवाददाता

सालानपुर : काली पूजा के उत्सवी माहौल के बीच सलानपुर थाना क्षेत्र के बंशकेतिया कम्युनिटी हॉल में अचानक आग लगने से हॉल के अंदर रखे सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कम्युनिटी हॉल में आग लगने की खबर मिलने के बाद आसनसोल से दमकल की एक गाड़ी रवाना हुई, लेकिन करीब एक घंटे बाद दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंच सका। इसके बाद दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग की गंभीरता को देखते हुए चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (सीएलडब्ल्यू) से भी एक अन्य दमकल वाहन को सहायता के लिए भेजा गया।

सिर्फ समारोह स्थल नहीं सामाजिक गतिविधियों का भी था केंद्र

स्थानीय लोगों के अनुसार, बंशकेतिया कम्युनिटी हॉल केवल सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन का स्थान नहीं था, बल्कि यह इलाके की सामाजिक गतिविधियों और आर्थिक सशक्तीकरण का भी महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। यहां डीवीसी की ओर से स्थानीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नियमित रूप से विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे। इनमें ब्यूटीशियन कोर्स समेत कई तरह के कौशल विकास प्रशिक्षण शामिल थे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने और उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की कोशिश की जा रही थी। ऐसे में कम्युनिटी हॉल में आग लगने से न केवल भवन और उसमें रखे सामान को नुकसान पहुंचा है, बल्कि स्थानीय लोगों के बीच संचालित सामाजिक एवं प्रशिक्षण गतिविधियों संचालित होती थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News