कांग्रेस कार्यकर्ता के घर की छत पर छिपाया गया बम फटा

घटना के बाद परिवार के लोग हो गये फरार
बम ब्लास्ट के बाद बिखरी ईंटें
बम ब्लास्ट के बाद बिखरी ईंटें
Published on

मुर्शिदाबाद : चुनाव से पहले मुर्शिदाबाद में फिर बम विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह फरक्का थाने के नयनसुख मानिकनगर इलाके में एक कांग्रेस कार्यकर्ता के घर की छत पर रखा बम फट गया। तेज आवाज में धमाका होने की वजह से घर की छत की दीवार का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, सोमवार सुबह नयनसुख बूथ नंबर 136 इलाके में रहने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता सैमुल शेख के घर में अचानक जोरदार धमाका हुआ। उस समय घर में दीवार बनाने का काम राजमिस्त्री कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि छत के एक कोने में पहले से दो बम रखे गए थे, जो अचानक फट गए। धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहल गया, स्थानीय लोग दहशत में भागने लगे। खबर मिलते ही फरक्का थाने के आईसी अमित कुमार मुखर्जी और सेंट्रल फोर्स समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। हालात को काबू में करने के लिए सेंट्रल फोर्स को भी इलाके में तैनात किया गया है। हालांकि, धमाके के बाद से सैमुल शेख और उसके परिवार के लोग फरार हैं। पुलिस ने फिलहाल घर को घेर लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बम घर की छत पर क्यों रखा गया था और क्या इसके पीछे कोई और बड़ी साजिश है। फरार परिवार के लोगों को ढूंढने के लिए उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। फरक्का पुलिस और सेंट्रल फोर्स इस बात की जांच कर रही है कि धमाका पॉलिटिकल वजह से हुआ था या कोई और वजह है। फिलहाल इलाके के लोग आतंक में है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in