चुनाव के दौरान पानी की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर

बोर्ड बैठक में चर्चा का मुख्य केंद्र रहे पानी एवं आपूर्ति
चुनाव के दौरान पानी की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर
Published on

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम में विभिन्न वार्ड के पार्षदों को लेकर 48वीं बोर्ड बैठक आयोजित की गई। गौरतलब है कि इस मीटिंग में पिछली बोर्ड मीटिंग में लिए गए फैसलों को मंजूरी देने समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। चर्चा शुरू होने से पहले सभा में मौजूद सभी लोगों ने आसनसोल नगर निगम के लीगल एडवाइजर माधव बनर्जी की याद में एक मिनट की शोकसभा कर इसके बाद बैठक शुरू की। मौके पर मौजूद आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि 02/03/2026 की बोर्ड मीटिंग में लिए गए फैसलों को और बजट मीटिंग में लिए गए फैसलों को मंजूरी देने को लेकर चर्चा की गई। गर्मी के मौसम एवं अन्य इमरजेंसी काम के लिए पानी की सप्लाई पर चर्चा के साथ सफाई के मुद्दों पर चर्चा की गई। आगे बताया कि बिल्डिंग प्लान और सिक्योरिटी गार्ड की सैलरी को लेकर चर्चा की गई। बैठक का मुख्य बिंदु था कि चुनाव के दौरान वोट को लेकर बाहर से आने वाली कंपनी को पानी और सफाई की पूरी सुविधा उपलब्ध करायी जाये, साथ ही बूथों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए पानी की पूरी सुविधा उपलब्ध हो। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के उपमेयर वशिमुल हक, एमएमआईसी गुरदास चटर्जी, मानस दास, बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी, शिवानंद बाउरी, चैतन्य माजी सहित कई वार्ड के पार्षद मौजूद थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in