

दुर्गापुर : भीषण गर्मी को देखते हुए दुर्गापुर के डीवीसी मोड़ पर एक निजी संस्था की ओर से ठंडे पेयजल की मशीन स्थापित की गयी है। रविवार को मशीन का उद्घाटन एसीपी ट्रैफिक (जोन-3) राजकुमार मालाकार के हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर पर मोचीपाड़ा ट्रैफिक प्रभारी सतीनाथ शील सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
गर्मी में राहत का इंतजाम
एसीपी राजकुमार मालाकार ने कहा कि गर्मी में डीवीसी मोड़ पर पीने के पानी की समस्या होती है। वहीं ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात कर्मियों के साथ-साथ राहगीरों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में यह ठंडा पानी उपलब्ध कराने वाली मशीन लोगों के लिए बहुत राहत देगी। इस दौरान स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों ने निजी संस्था को धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयास भीषण गर्मी में बड़ी राहत लेकर आते हैं।