जैश-ए-मोहम्मद का खूंखार आतंकी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री पर हमले की बड़ी साजिश नाकाम
जैश-ए-मोहम्मद का खूंखार आतंकी गिरफ्तार
Published on

​बर्दवान : पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (Bengal STF) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बर्दवान के रेनेसां हाउसिंग (Renaissance Housing) कॉम्प्लेक्स से आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के संदिग्ध आतंकी हामिद मंडल को गिरफ्तार किया है। ​तफ्तीश में खुलासा हुआ है कि पकड़ा गया आतंकी कश्मीर के कुख्यात सज्जाद भट गिरोह से जुड़ा हुआ है। सूत्रों और शुरुआती जांच के मुताबिक, हामिद मंडल पर राज्य के मुख्यमंत्री पर हमले की साजिश रचने का गंभीर आरोप है। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर बंगाल एसटीएफ ने रेनेसां टाउनशिप में छापेमारी कर इस आतंकी को गिरफ्तार किया। जांच एजेंसियों का मानना है कि वह राज्य में आतंकी नेटवर्क फैलाने और संवेदनशील ठिकानों की रेकी करने में शामिल था। गिरफ्तार अभियुक्त हामिद मंडल को कड़ी सुरक्षा के बीच आज अदालत में पेश किया जाएगा, जहां एसटीएफ उसे आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की मांग करेगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in