दुर्गा पूजा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध का निर्देश

दुर्गा पूजा को लेकर समन्वय बैठक का आयोजन
पूजा आयोजकों को संबोधित करते पुलिस आयुक्त डॉ प्रणव कुमार
पूजा आयोजकों को संबोधित करते पुलिस आयुक्त डॉ प्रणव कुमार
Published on: 

इम्तियाज, सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर : आगामी दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से दुर्गापुर के सृजनी प्रेक्षागृह में को-ऑर्डिनेशन मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में पूजा कमेटियों के साथ प्रशासन और पुलिस के बीच अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात सुचारू रखने के लिए पूजा कमेटियों को कई निर्देश दिए गए। दर्शकों के लिए तय जगह पर पार्किंग की व्यवस्था, आग लगने जैसी स्थिति में दमकल की गाड़ियों के आसानी से पंडाल तक पहुंचने के लिए बड़ा गेट और पर्याप्त खुली जगह रखने को कहा गया।

साथ ही पूजा के दिनों में बाइक सवारों द्वारा हेलमेट पहनने को लेकर जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी भी पूजा कमेटियों को दी गई। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस समन्वय बैठक में जिलाधिकारी एस पोन्नम्बलम, पुलिस कमिश्नर डॉक्टर प्रणव कुमार, महकमा शासक अंकिता अग्रवाल, विधायक लखन घोरूई,

विधायक जितेंद्र तिवारी, विधायक पार्थ घोष, विधायक राजू पात्रा समेत प्रशासन, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न पूजा कमेटियों के सदस्य मौजूद रहे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in