युवा साथी प्रकल्प का लाभ उठाने के लिए युवाओं की उमड़ी भीड़

बांग्लार युवा साथी प्रकल्प का लगाया गया कैंप
युवा साथी प्रकल्प का लाभ उठाने के लिए युवाओं की उमड़ी भीड़
Published on

आसनसोल : पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से बांग्लार युवा साथी प्रकल्प की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में रविवार को आसनसोल के रवींद्र भवन में पंजीकरण कैंप की शुरूआत हो चुकी है। यह पंजीकरण प्रक्रिया 26 फरवरी तक चलेगी। गौरतलब है कि सुबह से ही युवा साथी प्रकल्प के लिए पंजीकरण कराने के लिए युवाओं की भीड़ देखी गई। मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पूरे राज्य में लगभग 100 जनकल्याणकारी परियोजनाएं चल रही हैं। आज से युवा साथी नामक एक और परियोजना शुरू हुई है। साथ ही किसान बंधु परियोजना शुरू हुई है और लक्खी भंडार परियोजना का काम यहां हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से यहां लोगों की प्रतिक्रिया मिल रही है, उससे साफ है कि लोग ममता बनर्जी की इस परियोजना पर विश्वास रखते हैं और लोग यहां आकर अपना नाम दर्ज करा रहे हैं। इस मौके पर पश्चिम बर्दवान जिला अधिकारी एस पोन्नमबलम, एसडीओ विश्वजीत भट्टाचार्य, आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी, बोरो चेयरमैन अनिमेष दास सहित प्रशासन के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।

बोरो-7 कार्यालय में लगा पंजीकरण कैंप

आसनसोल नगर निगम के बोरो-7 कार्यालय में युवा साथी प्रकल्प को लेकर पंजीकरण कैंप लगाया गया था। बता दें कि कैंप के पहले दिन हजारों की संख्या में युवा फार्म भरने के लिए लाइन में खड़े थे। इस मौके पर बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी ने कहा कि बांग्लार युवा साथी प्रकल्प पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा 2026 के बजट में घोषित एक प्रमुख कल्याणकारी योजना है, जो 21-40 वर्ष के बेरोजगार 10वीं पास युवाओं को 1,500 प्रति माह की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इस मौके पर पार्षद गुरमित सिंह, राकेश शर्मा, दिलीप ओरांग, समित माजी, कहकशां रियाज सहित काफी संख्या में तृणमूल कार्यकर्ता मौजूद थे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in