सीपी ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

स्थानीय लोगों से किया संवाद
सीपी ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Published on

आसनसोल : आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणव कुमार ने आसनसोल दक्षिण विधानसभा के कुछ संवेदनशील मतदान केंद्रों और आस-पास के इलाकों का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि आसनसोल दक्षिण विधानसभा के रानीगंज थाना के कुछ संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आम जनता से बातचीत कर वहां के माहौल को जाना। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों के आसपास मौजूद स्थानीय लोगों से भी संवाद कर क्षेत्र की परिस्थितियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा मतदाताओं को निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने हेतु प्रेरित किया। बात करने के दौरान उन्हें स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता पुलिस व्यवस्था का आश्वासन दिया। इस मौके पर डीसीपी सेंट्रल ध्रुव दास, एसआई पार्थ चक्रवर्ती सहित सीएपीएफ मौजूद थी।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in