सिविक वॉलेंटियर को सितंबर से मिलेगा 12,000 रुपये प्रति माह

यह बढ़ोतरी 1 अगस्त 2026 से प्रभावी होगी
सिविक वॉलेंटियर को सितंबर से मिलेगा 12,000 रुपये प्रति माह
Published on

आसनसोल : जन सुरक्षा में लगे सिविक वॉलंटियर्स के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने उन्हें उचित सम्मान देते हुए उनके मासिक मानदेय में बढ़ोतरी की है। अब सिविक वॉलंटियर्स को 10,000 रुपये की जगह 12,000 रुपये मानदेय मिलेगा। यह बढ़ोतरी 1 अगस्त 2026 से प्रभावी होगी, जिसका लाभ सिविक वॉलंटियर्स को सितंबर महीने से मिलना शुरू हो जाएगा। राज्य सरकार ने कहा है कि जन सुरक्षा में लगे सभी कर्मियों को उनका उचित सम्मान और सुरक्षा प्रदान करने के लिए वह प्रतिबद्ध है। इस फैसले से सिविक वॉलंटियर्स में काफी खुशी की लहर है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in