

आसनसोल : बिहार की जनता ने एनडीए (NDA) सरकार को अपना समर्थन देकर स्पष्ट कर दिया है कि अब देश में जातीय समीकरण नहीं चलेगा। कट्टा नहीं चलेगा। उक्त बातें व्यवसायी सुरेन जालान ने कही। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से जनता विकास एवं भरोसे वाले दल को ही अपना समर्थन दे रही है। जातिकरण एवं धर्म की तुष्टीकरण कुछ दिनों तक काठ की हांडी की तरह है, जिसमें केवल एक बार ही खिचड़ी पकायी जा सकती है। व्यवस्थित लोकतंत्र को आगे बढ़ाने के लिए केवल कान से सुनकर नहीं बल्कि आंखों से देखकर और विकास को समर्थन देना ही सच्चे लोकतंत्र का अधिकार है। पद, प्रतिष्ठा एवं राजनीति के लालइतों का धन और धर्म अपनी जिंदगी से चला जाता है। एनडीए के लिए बिहार की जीत गुलाब के फूलों की सेज नहीं है। गुलाब के कांटों की तरह उसके ऊपर गुलाब खिलाने की जिम्मेदारी अब ओर बढ़ा दी है। उम्मीद है पूरे भारतवर्ष में गुलाब खिलते रहे एवं कांटों को भी दरकिनार करते रहें।