मातृ दूध दिवस पर आंगनबाड़ी केंद्र में लगाया गया कैंप

पोषक तत्व खाने का एक सैंपल प्रस्तुत कर दिखाया गया
मातृ दूध दिवस पर आंगनबाड़ी केंद्र में लगाया गया कैंप
Published on

बर्नपुर : मातृ दूध दिवस पर आंगनबाड़ी योजना के तहत शास्त्रीनगर आईसीडीएस 424 सेंटर में मां एवं बच्चों के स्वस्थ जीवन के लिए एक कैंप लगाया गया। गौरतलब है कि इस कैंप के माध्यम से महिलाओं को भरपूर पोषण के लिए क्या खाना चाहिए और किस समय पर खाना चाहिए, इसे लेकर बताया गया। आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों द्वारा बताया गया कि मातृ दूध दिवस के अवसर पर एक कैंप लगाया गया था, जिसमें महिलाओं को भोजन में क्या-क्या खाना चाहिए और बच्चों को क्या खिलाना चाहिए, इसे लेकर महत्वपुर्ण जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि शरीर और दिमाग के स्वस्थ विकास के लिए आवश्यक पर्याप्त कैलोरी, प्रोटीन और सूक्ष्म पोषक तत्व क्या खाने से मिलता है, उसका एक सैंपल प्रस्तुत कर दिखाया गया। इस मौके पर सुपरवाइजर इरावती मंडल, मालविका मजूमदार, संयुक्ता सरकार, सुमना सेनगुप्ता, जोत्सना घोष, पोली सरकार, राजश्री दास गुप्ता, धीरा बनर्जी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in