परिवर्तन यात्रा निकाल भाजपा कर रही है शक्ति प्रदर्शन

भाजपा ने समर्थन जुटाने के लिए निकाली परिवर्तन यात्रा
परिवर्तन यात्रा निकाल भाजपा कर रही है शक्ति प्रदर्शन
Published on

बर्नपुर : भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन की ओर से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के चित्रा मोड़ से शुरू की गई। गौरतलब है कि यह यह परिवर्तन यात्रा चित्रा मोड़ से शुरू होकर भगतसिंह मोड़, कुल्टी, डिसरगढ़ होते हुये पुरुलिया जिले की ओर जाकर सौंप दिया गया। साथ ही यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क कर भाजपा के पक्ष में भारी मतों में समर्थन जुटाने का प्रयास किया। मौके पर आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि तृणमूल की गुडांगर्दी के खिलाफ 'पाल्टानो दोरकार चाई बीजेपी सरकार' की लहर को तेज करने के उद्देश्य से पूरे पश्चिम बंगाल भर में परिवर्तन यात्रा शुरू की गई है। आगे कहा कि यह परिवर्तन यात्रा बंगाल में महिलाओं के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ एवं उनकी सुरक्षा को लेकर निकाली गई है जो विभिन्न शहर घूमते हुए पुरुलिया में समाप्त हुई। इस मौके पर भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in