पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

महिलाओं के पथावरोध से ठप हुआ यातायात
जलापूर्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं
जलापूर्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं
Published on

मुर्शिदाबाद : काफी दिनों से झेल रहे पीने के पानी की समस्या का कोई समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। सोमवार को रघुनाथगंज ब्लॉक नंबर 1 के जरूर ग्राम पंचायत के मियांपुर गांव के लोगों ने उमरपुर-लालगोला स्टेट हाईवे को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस वजह से उस रास्ते पर ट्रैफिक पूरी तरह से ठप हो गया और आम लोगों को काफी परेशानी हुई। गांववालों का आरोप है कि मियांपुर गांव में लंबे समय से पीने के पानी की भारी समस्या है। पीने के पानी का नल तो हैं, लेकिन पर्याप्त पानी नहीं आता। इस वजह से महिलाओं को दूर-दराज से पानी ढोकर लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पंचायत प्रशासन को लिखकर समस्या के बारे में बताया है। बार-बार आश्वासन देने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। गर्मी की शुरुआत में ही पानी का लेवल नीचे जाने से समस्या और बढ़ गई है। वहीं सोमवार सुबह गांव के पुरुष और महिलाएं प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ घड़े और बाल्टी लेकर सड़क पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वोट आते-जाते रहते हैं, लेकिन उनकी पानी की समस्या का हल आज तक नहीं हुआ। वहीं जब तक इसका हल नहीं हो जाता, वे लोग आंदोलन जारी रखेंगे। जाम की वजह से बसें और मालवाही वाहनों की सड़क के दोनों तरफ कतार लग गईं। सूचना मिलने के बाद रघुनाथगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय प्रशासन के तुरंत कोई व्यवस्था करने का वादा करने के बाद हालात काबू में आए और करीब एक घंटे बाद जाम हटाया गया। जरूर ग्राम पंचायत के सूत्रों के मुताबिक, पानी की समस्या को गंभीरता से देखा जा रहा है। पाइप लाइन में कोई खराबी है या नया सबमर्सिबल पंप लगाया जा सकता है, यह पता लगाने के लिए जल्दी कदम उठाया जाएगा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in