आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति ने मनाया दीपावली मिलन समारोह

कैसीनो थीम पर कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम में मौजूद महिला समिति के पदाधिकारी
कार्यक्रम में मौजूद महिला समिति के पदाधिकारी
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति ने दीपावली मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। गौरतलब है कि इस अवसर पर पूरा हॉल दीपावली की रौनक, रंग-बिरंगी सजावट और महिलाओं के उत्साह से जगमगा उठा। इस बार समारोह को खास बनाने के लिए कैसीनो थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। थीम के अनुसार सजी-धजी सदस्याओं ने मनोरंजक खेलों, आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों और विभिन्न मजेदार गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कभी हंसी-मजाक, कभी डांस की धूम तो कभी खेलों में जीत की खुशी, हर पल समारोह को यादगार बनाता रहा। मौके पर शाखा अध्यक्ष रेखा गाड़ीवान ने सभी अतिथियों एवं सदस्याओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी प्रेम, सौहार्द और संगठन की एकता को मजबूत बनाते हैं। सभी के सहयोग और उत्साह से ही यह दीपावली मिलन समारोह यादगार बन गया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय तकनीकी प्रमुख मधु डुमरेवाल, प्रांतीय सह कोषाध्यक्ष निर्मला गुटगुटिया, प्रांतीय सह संपादिका सोनल गाड़ीवान और प्रांतीय जोनल प्रमुख निधि पंसारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। समारोह में शाखा अध्यक्ष रेखा गाड़ीवान, सचिव प्रीति खेमानी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, पर्यावरण प्रमुख निधि भोरुका सहित पिंकी जालान, रजनी लोसलका, शोभा खंडेलवाल, पिंकी अग्रवाल एवं अन्य सदस्य ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News