

अभय, सन्मार्ग संवाददाता
आसनसोल : कुछ महीनों पहले एसटीएफ के जवानों ने हथियार के साथ खैरुल आलम चौधरी नामक एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद जामुड़िया थाना पुलिस ने उसे आसनसोल जिला कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया था। वहीं उक्त मामले पर अपनी छानबीन की प्रक्रिया पूरे जोर-शोर से जारी रखते हुए एसटीएफ के जवानों ने रांची की लालपुर थाना पुलिस के सहयोग से मोहम्मद शमशेर हुसैन को भी गिरफ्तार कर उसे भी रिमांड पर लिया था। हालांकि एसटीएफ के जवान उक्त मामले को लेकर अपना कार्रवाई लगातार जारी रखकर उक्त कांड में शामिल शेख शाहजहां को भी गिरफ्तार कर लिया। जामुड़िया थाना पुलिस ने उसे सोमवार को आसनसोल जिला अदालत के सीजेएम कोर्ट में पेश किया। मामले के जांच अधिकारी ने उक्त कांड से जुड़े सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारियां, इसके पूरे रैकेट का पर्दाफाश करने समेत अपनी विशेष छानबीन करने का हवाला देते हुए उसे पुलिस रिमांड पर लेने की अपील अदालत से की। अदालत ने अभियुक्त की जमानत अर्जी रद्दकर उसे उसे 8 दिनों की रिमांड पर पुलिस के साथ भेज दिया। फिलहाल उक्त मामले को लेकर पुलिस एक्शन मोड में है।