हमला करने के आरोप में एक और गिरफ्तार

सिक्योरिटी व माइनिंग स्टाफ पर हमला करने का आरोप
हमला करने के आरोप में एक और गिरफ्तार
Published on

पांडवेश्वर : ECL के बंकोला क्षेत्र अंतर्गत नाकराकोंडा - कुमरडीह 'बी' ओसीपी में कोयला चोरी और सुरक्षा कर्मियों एवं स्टाफ पर हमले की घटना में पांडवेश्वर थाना की पुलिस ने एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मदन चौधरी है। वह पांडवेश्वर के श्यामसुंदरपुर झोरिया डंगाल का रहने वाला है। बुधवार को उसे दुर्गापुर अदालत में पेश किया गया। ज्ञात हो कि इस मामले में बीते 19 फरवरी को पुलिस ने बीरभूम के भीमगढ़ इलाका निवासी नसीरुद्दीन खान को गिरफ्तार किया था।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, बीते 23 दिसंबर 2025 की शाम पांडवेश्वर के ज्वालाभांगा के पास स्थित उक्त खदान क्षेत्र में बड़ी संख्या में कोयला चोरों ने अवैध रूप से प्रवेश किया और कोयला चोरी करने का प्रयास किया था। उस वक्त जब ईसीएल की सुरक्षा पेट्रोलिंग टीम और एएमपीएल (AMPL) के माइनिंग कर्मचारी अवैध उत्खनन वाले स्थान को भरने (Filling) के लिए वहां पहुंचे, तो चोरों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया था। पांडवेश्वर थाना पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) की विभिन्न धाराओं 126(2), 115(2), 117(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू की थी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in