युवक का फंदे से झूलता शव बरामद

अवैध संबंध के कारण मानसिक तनाव में घटना घटने का आरोप
मृतक के घर से सामने उपस्थित महिला एवं पुरुष
मृतक के घर से सामने उपस्थित महिला एवं पुरुष
Published on: 

मुर्शिदाबाद : सागरदिघी थाने के तिलडांगा इलाके में बुधवार सुबह एक युवक का फंदे से लटकता हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक का नाम तोता मंडल (32) है। घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है। मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि तोता मंडल का एक स्थानीय महिला के साथ अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर मंगलवार रात दोनों के बीच बहुत ज्यादा झगड़ा और अशांति हुई थी। परिवार वालों का दावा है कि महिला के एक से ज्यादा युवकों के साथ अवैध संबंध हैं और वह लगातार युवक पर पैसे के लिए दबाव बना रही थी। परिवार वालों ने साफ तौर पर आरोप लगाया है कि झगड़े और बहुत ज्यादा मानसिक तनाव के कारण तोता मंडल ने मंगलवार रात अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद स्थानीय लोगों और मृतक के परिवार वालों ने आरोपी महिला को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर सागरदिघी थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी महिला को लोगों से छुड़ाया और थाने ले गई तथा लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस से महिला को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News