उद्योग के लिए कटमनी मांगने वाले लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई : विधायक

बीआईएस और एमएसएमई योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम
कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों को संबोधित करते विधायक लखन घोरुई
कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों को संबोधित करते विधायक लखन घोरुई
Published on

दुर्गापुर : दुर्गापुर में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) कोलकाता शाखा कार्यालय तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास एवं सुविधा कार्यालय द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता और संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। दुर्गापुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सभागार में नेशनल चेंबर ऑफ कॉटेज एंड स्मॉल इंडस्ट्रीज के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के 70 से अधिक उद्योगपति, उद्यमी और एमएसएमई प्रतिनिधि शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम में बीआईएस प्रमाणन, गुणवत्ता मानकों और एमएसएमई योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विधायक लखन घोरूई ने कहा कि उद्योगपतियों को बिना भय के कारोबार करना चाहिए और कटमनी, सिंडिकेट तथा अवैध मांग जैसी प्रवृत्तियों के सामने झुकने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने उद्यमियों से केंद्र सरकार की विभिन्न एमएसएमई योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। विधायक ने उद्योगों से जुड़े लाइसेंस, अनुमति, अग्निशमन स्वीकृति, जल कनेक्शन और अन्य सरकारी प्रक्रियाओं को सरल एवं तेज बनाने का आश्वासन भी दिया। वहीं कार्यक्रम में तकनीकी सत्र और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ संवाद भी आयोजित किया गया। दुर्गापुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महासचिव रतन अग्रवाल समेत अन्य सदस्य तथा कई अधिकारी मौजूद थे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in