नशामुक्त व स्वस्थ भारत बनाने का लिया गया संकल्प

नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया
नशामुक्त व स्वस्थ भारत बनाने का लिया गया संकल्प
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान अंतर्गत श्री श्याम मंदिर आसनसोल में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा नशे से दूर रहने और स्वस्थ, सशक्त एवं संस्कारवान समाज के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया। साथ ही उपस्थित लोगों ने नशामुक्ति की प्रतिज्ञा भी ली। मौके पर मौजूद श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के सचिव दीपक तोदी ने बताया कि 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान ब्रह्माकुमारीज संस्थान और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 6 से 20 अगस्त 2026 तक आयोजित एक राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन है। इसी के तहत श्याम मंदिर परिसर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 10 करोड़ नागरिकों को नशामुक्त जीवन का संकल्प दिलाना है। वहीं इस जन-जागरूकता अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सम्मानित सदस्यों, श्रद्धालुओं एवं उपस्थित नागरिकों का हार्दिक अभार व्यक्त की गई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in